बक्सर: आरपीएफ ने बक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Dec 23, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन से यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल के साथ प्रधान आरक्षी अशोक कुमार एवं सीआईबी दानापुर के प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम गस्त कर रही थी। बक्सर स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2- 3 पर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया।