सरदारशहर: ताल बालाजी बुगंली में सुंदरकांड पाठ, आज होगा अखंड हनुमान चालीसा
हनुमान जयंती पर सरदारशहर के ताल बालाजी बुगंली में गुरुवार को सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। इसमें महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है।