चंदवारा: चंदवारा के उरवां में NH-20 किनारे होटल पर पुलिस का छापा, 3 युवतियां व 3 युवक हिरासत में
चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एनएच-20 किनारे बाबा लाइन होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से तीन युवतियों और तीन युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लिया गया।