बरही स्थित अपने आवास पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में विधायक मनोज कुमार यादव ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।