अनूपपुर: स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को जल्द मिले ऋण,कलेक्टर ने बैंकों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
अनूपपुर में कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा कर बैंक प्रबंधकों को पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।