पूर्णिया पूर्व: राजीव गांधी सेवा केंद्र पूर्णिया पूर्व में आरओ ने प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी को दिया प्रशिक्षण
पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी के बीच विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिस दौरान राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने मौजूद सभी प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी को जमीन सम्बंधित कई पहलुओं के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया।मौके पर राजस्व कर्मचारी शशि कुमार,सुषमा कुमारी आदि मौजूद रहे।