महरौनी: भारौनी निवासी महिला का आरोप, नामजद आरोपी ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पति को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
भारौनी निवासी राजकुमारी ने बानपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनके पति की बाइक में गांव के ही दूसरे बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी थी।दुर्घटना के दौरान उनके पति गंभीर रूप से घायल हुए थे। उक्त मामले में बानपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की है।