मोदीनगर: निवाड़ी के गांव अबुपूर में हैंडपंप के गंदे पानी से बिगड़ी हालत, ग्रामीणों ने किया चुनाव में वोट करने का बहिष्कार
निवाड़ी क्षेत्र के गांव अबुपूर में शुक्रवार को हैंडपंप के गंदे पानी से लोगों की हालत खराब होने का मामला सामने आया। गांव के रहने वाले राजेश शर्मा ने बताया कि गंदे पानी की वजह से कैंसर पीड़ित दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें प्रशासन को लिखित में दी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।