रहुई: बोलबम के जयकारों के साथ रहुई से देवघर के लिए 51 कावरियों का जत्था रवाना
Rahui, Nalanda | Jul 16, 2025 सावन माह की पावन अवसर पर बुधवार की सुबह 6 बजे नगर पंचायत रहुई के बाजार से बाबा कांवरिया संघ के 51 कांवरियों का जत्था बोलबम के जयकारों के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। शिवभक्ति से सराबोर वातावरण में पूरा बाजार शिवमय हो गया। कांवर यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, बोलबम और जय जय शिवशंकर के नारों से गुंजायमान हो गया। बाबा कांवरिया संघ के अध्यक्ष नरेश प्रसाद ने.