नवगछिया: साइबर ठगी के ₹9,785 वापस मिले
नवगछिया। लक्ष्मीपुर निवासी प्रवीण कुमार के साथ ₹9,785 की साइबर ठगी हुई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद साइबर थाना नवगछिया की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। साइबर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की घटना होने पर समय पर सूचना मिलने से राशि की रिकवरी करने में काफी आसानी होती है।