कोटपूतली: बागावास पुलिया के पास चलती कार में लगी आग, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई
Kotputli, Alwar | May 5, 2026
बागावास पुलिया के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पावटा से दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।