सदर: वाराणसी में भव्य दीक्षांत परेड: 594 रिक्रूट सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर ली शपथ
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2026 रामनगर 36 पीएसी वाहिनी में पिछले 09 महीने से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 594 रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड में शामिल हुए। परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।