शामली: शामली शहर में बगैर हेलमेट रांग साइड बाइक दौड़ा रहे पुलिसकर्मी की फोटो हुई वायरल, कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे शामली शहर की शिवमूर्ति के पास की बताई जा रही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल फोटो में एक पुलिसकर्मी बगैर हेलमेट के रांग साइड बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। लोगों ने फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।पुलिस कार्यालय शामली से प्रकरण में प्रभारी यातायात शामली को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।