भानपुरा: भानपुरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला एवं स्वदेशी जागरूकता रैली संपन्न
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भानपुरा मंडल में कार्यशाला एवं स्वदेशी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रेखा मादलिया, मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।