चायल: तीन माह से वेतन न मिलने पर भड़के NHM संविदा कर्मचारी, CHC चायल में किया जोरदार धरना-प्रदर्शन
कौशाम्बी के चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार 2 बजे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक जारी रहेगा।