उज्जैन शहर: भाजपा लोकशक्ति कार्यालय सहित 560 बूथों पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया, रैली निकालकर की आतिशबाजी
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उज्जैन के भाजपा कार्यालय सहित नगर के सभी 560 बूथों पर मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल और जनप्रतिनिधियों ने पार्टी का ध्वज फहराया।ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय से बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ टॉवर चौक पहुंचे। यहां आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर स्थापना दिवस मनाया