चैनपुर: अमाव गांव से शराब सेवन के मामले में चैनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भभुआ न्यायालय भेजा
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमल गांव से शराब सेवन के मामले में एक अभियुक्त को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद गुरुवार की शाम 4:00 बजे भभुआ न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त राज नारायण तिवारी पिता स्व सुदामा तिवारी ग्राम अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर का निवासी है।