सीतामऊ: ग्राम लावरी में संदिग्ध मौत, परिजन सीतामऊ थाने पहुंचे, हत्या की आशंका जताकर निष्पक्ष जांच की मांग की
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लावरी में संदिग्ध अवस्था में मिली हीरालाल मांगीलाल की लाश मामले में परिजन और ग्रामीण सीतामऊ थाने पहुंचे, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की,इससे पहले भी शव रखकर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस से मामले की गंभीर जांच की मांग उठाई गई,