नर्मदापुरम: जिला अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर क्या हुआ आयोजन कलेक्टर हुए शामिल
गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं से चर्चा की और उन्हें रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं पौध भेंट कर सम्मानित किया।