समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर जीविका दीदियां खास तौर पर काफी उत्साहित नजर आईं। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने पारंपरिक और प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।