मगध विश्वविद्यालय के लिए यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है कि विश्वविद्यालय पहली बार पुरातात्त्विक उत्खनन कार्य करने जा रहा है।बता दें कि पिछले लगभग चार दशकों से बिहार का कोई भी विश्वविद्यालय इस तरह का वैज्ञानिक उत्खनन कार्य नहीं कर सका था। अब मगध विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग के नवनियुक्त शिक्षकों की अनुभवी टीम शोध करेगी