सांगानेर: कालवाड़ थाना इलाके के शिवाजी नगर में गाड़ी को लेकर विवाद के बाद एक युवक घायल, इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में हुई मौत
जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में गाड़ी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई,जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विनोद योगी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विनोद योगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।