चाईबासा। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार सात बजे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवान शामिल रहे।फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा।