हाथरस: गुजरात में टावर से नीचे गिरने पर हाथरस के युवक की हुई मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप, दाहसंस्कार रोका
गुजरात के जामनगर में 3 दिन पहले टावर से नीचे गिरने पर एक हाथरस के गांव नगला टूंडला के रहने वाले युवक की मौत हो गई थी! जिसका शव पोस्टमार्टम के बाद आज मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे के लगभग हाथरस गॉव आया लेकिन परिजनों ने दाह संस्कार रोक दिया और शमशान घाट पर अपनी मांग रखते हुए ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाये! मौके पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई की मांग की है!