हाथरस: बागला कॉलेज मार्ग पर बने रेलवे फाटक पार करते समय मंदिर दर्शन करने आए बुजुर्ग की रेल की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
जनपद हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास बागला कॉलेज मार्ग पर बने रेलवे फाटक को पार करते समय मंदिर दर्शन करने आए एक बुजुर्ग की रेल की चपेट में आने से दर्दनांक मौत हो गई। मृतक की पहचान थानसिंह चौहान निवासी मोहल्ला रमनपुर के रूप में हुई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई।