'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत सेंधवा में बड़वानी पुलिस और सेंधवा पुलिस के बीच मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मैच में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। रोमांचक मुकाबले में सेंधवा पुलिस टीम विजेता बनी। कार्यक्रम में एसटी आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी अजय वाघमारे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
. . #NimadDastakNews #BarwaniNews #SendhwaNews #BadwaniPolice #NasheSeDooriHaiZaroori