खंडवा: रेल सुविधाओं के लिए सांसद की दिल्ली में पैरवी, ओंकारेश्वर-नागपुर नई ट्रेन समेत कई प्रस्ताव रेल बोर्ड के सामने
खंडवा संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की लंबित रेल मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। सांसद ने बंद पड़ी नागपुर-भुसावल ट्रेन को जल्द दोबारा शुरू करने की मांग की। तकनीकी कारणों का हवाला देते