दमोह: तिल गणेश के अवसर पर गजानन टेकरी पर मेले का हुआ आयोजन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
Damoh, Damoh | Jan 17, 2025 दमोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तिल गणेश के अवसर पर शहर की गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर पहाड़ी पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें। सुबह से लेकर आज शुक्रवार शाम 6 बजे तक संतान की मनोकामना रखने वाली व्रत धारण करने वाली महिलाओं सहित हजारों लोगों ने संतोषी माता के दर्शन कर धर्मलाभ अर्जित कर मेले का आनंद उठाया। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी शामिल हुए।