बरहट: गुगुलडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई झड़प, वीडियो आया सामने
Barhat, Jamui | Jun 16, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में 8 डिसमिल जमीन को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में एक पक्ष के 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी 10 बजे दी गई।