बनमनखी: बनमनखी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता
बनमनखी। शिक्षा विभाग के निदेशानुसार शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी के विशाल प्रांगण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक ने की, जबकि मंच संचालन धर्मेंद्र कुमार एवं अब्दुल गनी ने संयुक्त रूप से किया।