चंदनकियारी: भंडरो और विस्थापित चौक में JLKM सुप्रीमो जयराम महतो सड़क हादसे में मृत तीन युवकों के परिजनों से मिले
बोकारो जिले के चास JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो सोमवार को चास प्रखंड के भंडरो और विस्थापित चौक पहुंचे। यहां उन्होंने बीते दिनों हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।समय लगभग साढ़े 5 बजे बताया गया कि हादसे में आर्यन महतो, अमर महतो और सुमित कुमार गौराई की मौत हो गई थी।