किशनी थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गौरव प्रताप को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 62 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 16 लाख रुपए बताई गई है। वहीं गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।