अनूपपुर: सर लगन पैलेस में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुआ संवाद
अनूपपुर के सर लगन पैलेस में कांग्रेस द्वारा आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नीट पेपर लीक प्रकरण तथा विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान राहुल गांधी के कोटा संबोधन का वीडियो एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।