दमोह: शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ मोहर्रम, फुटेरा व पुरैना तालाब मे ठंडे हुए ताजिए; एसपी आनंद कलादगी ने स्वयं संभाला मोर्चा
Damoh, Damoh | Jun 27, 2026 दमोह शहर में मोहर्रम पूरी श्रद्धा, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे तक ताजिए और चल समारोह प्रमुख मार्गों से निकले। इसके बाद फुटेरा तालाब, पुरैना तालाब सहित विभिन्न जलाशयों में ताजिए ठंडे किए गए, जबकि कुछ ताजियों का विसर्जन नरसिंहगढ़ नदी में हुआ। सुरक्षा के लिए एसपी आनंद कलादगी स्वयं मोर्चा संभालते नजर आए।