महोबा: महोबा के सुरहा और बबेड़ी के बीच बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 महोबा के सुरहा गांव निवासी 40 वर्षीय काशी रानी पत्नी गोविंददास अनुरागी बीती शाम अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर मौदहा जा रही थी। तभी सुरहा और बबेडी़ के बीच महिला बाइक से गिरकर अचेत हो गई। जिसे अचेत अवस्था में कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम कराया है।