मनेर: रामबाद हाई स्कूल के पास बिस्कुट फैक्ट्री में स्प्रे मारकर चोरी, सीसीटीवी में कैद
Maner, Patna | May 29, 2026 मनेर के रामबाद हाई स्कूल के समीप बिस्कुट फैक्ट्री में चोरों ने स्प्रे मार कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान संचालक स्प्रे के असर से सोया रहा। चोर आराम से हजार रुपए नकद और सामान चुरा लें गए। पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। बिस्कुट फैक्ट्री प्रभु दयाल साह का बताया जाता है।