बदायूं: आगामी बुद्ध पूर्णिमा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया
Budaun, Budaun | Apr 29, 2026 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा आगामी दिनाँक 01.05.2026 को बुद्ध पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गंगा स्नान के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।