कैराना: कैराना के बराला कुकरहेड़ी गांव के जंगल में किसानों के ट्यूबवेलों से सामान की चोरी, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jun 14, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी कंवर अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि शुक्रवार की सुबह जब वह अपनी कृषि भूमि पर पहुंचा, तो देखा कि रात में चोरों ने ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर दो स्टार्टर, बिजली की केबल, कटआउट, छत का पंखा, 15 लीटर पेट्रोल, ग्राइंडर, लोहे का सामान, दवाइयां, तांबे का तार चोरी कर लिया।