गोविंदगढ़: लालदास बाबा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर,तीन गंभीर घायल,अलावड़ा रोड पर हुआ हादसा
रामगढ़ कस्बे के अलावड़ा रोड पर छोटी बावड़ी वाले मार्ग के सामने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लालदास बाबा का मेला देखकर अपने गांव निजामनगर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।