मोहनलालगंज: निगोहां में गौशाला संचालक एवं अधिकारियों की मिली भगत से गोवंश का बुरा हाल, नहीं किया जा रहा गायों का अंतिम संस्कार
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत निगोहां के भावाखेड़ा स्थित सरकारी गौशाला का हाल बेहाल बना हुआ है। योगी सरकार द्वारा प्रत्येक नगर पंचायतों में करोड़ों रुपए खर्च कर गोवंश की रक्षा के लिए गौशाला बनवाई गई थी। गोवंश की रक्षा के लिए करोड़ों रुपया खर्च किया गया था, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी गोवंश की रक्षा नहीं हो पा रही है।