मोहनलालगंज: थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना निगोहां पुलिस टीम ने आज एक एनबीडब्ल्यू वारण्ट से संबंधित अभियुक्त प्रताप यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के ख़िलाफ़ पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नरायण खेड़ा मजरा उतराँवा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त नरायण खेड़ा मजरा उतराँवा थाना निगोहां का निवासी है और उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।