लखीमपुर: रामापुर चौकी क्षेत्र में अवैध खनन से ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले में प्रतिबंध के बावजूद अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। इसका खामियाजा एक ट्रैक्टर चालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर पुलिस चौकी इलाके का है, जहां अवैध मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर अनंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर सलेमपुर कौन निवासी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।