कर्वी: एसडीएम की त्वरित कार्रवाई से एक वर्ष पुराना जलभराव खत्म हुआ, अतिक्रमण हटाकर खोला गया नाला
चित्रकूट। मऊ तहसील के ग्राम अर्जुनपुर में एक वर्ष से जलभराव से परेशान ग्रामीणों को गुरुवार दोपहर 2 बजे राहत मिली। शिकायत पर एसडीएम राम ऋषि रमन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया और नाले की खुदाई कराई। पानी की निकासी होने से आवागमन सुचारु हुआ। 600 मीटर नाला निर्माण का भी आश्वासन मिला।