कौंच: कोंच-नदीगांव रोड पर अधूरी निर्माणाधीन पुलिया में गिरी कार, कार सवार दो लोग बाल-बाल बचे
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कोंच-नदीगांव रोड पर ग्राम सदुपुरा और खैराई के बीच निर्माणाधीन पुलिया में शनिवार देर रात 9 बजे के समय एक कार गिर गई। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण चालक को पुलिया का गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर उसमें जा गिरी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार सवार दो लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची।