राघोगढ़: धरनावदा सरकारी स्कूल में बंदूक का प्रदर्शन पड़ा भारी प्राचार्य की शिकायत पर शिक्षक पर मामला दर्ज शिक्षक बोला षड्यंत्र है
Raghogarh, Guna | Jun 23, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक विनोद साहू का बंदूक लहराते 7 अप्रैल 2026 का वीडियो 22 जून को वायरल हुआ। पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य ममता सोनी की शिकायत पर शिक्षक पर मामला दर्ज किया है। 23 जून को शिक्षक ने वीडियो जारी कर प्राचार्य को धमकाने का आरोप गलत बताया कहा, भ्रष्टाचार उजागर ना हो इसलिए मुझे दवा रहे है। ढाई महीने से क्या कर रहे थे।