चायल: मूरतगंज में प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद विधायक पूजा पाल का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया
कौशाम्बी: चायल विधानसभा की विधायक पूजा पाल को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार शाम करीब 5 बजे जनपद में प्रथम आगमन पर मूरतगंज बाजार में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।