बिहार-बंगाल में संगठन मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी..👇
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता विकास कुमार ठाकुर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चिराग पासवान ने उन्हें बिहार और बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। जिम्मेदारी मिलने के बाद विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#CFN #lokjanshaktiparti #ChiragPaswan #bihar
Purnea East, Purnia | Aug 21, 2026