बख्शी का तालाब: सरला पेट्रोल पंप के पास युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। समाधानपुर निवासी सुजीत यादव की तहरीर पर पुलिस ने पवन यादव, चिंटू यादव, मुनमुन यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सरला पेट्रोल पंप के पास मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर सुजीत के सिर पर वार किया।