गुण्डरदेही: लगातार बारिश से उफान पर गुण्डरदेही क्षेत्र की तांदुला नदी, पुल और डेम के ऊपर से बहा पानी, देखने उमड़े लोग
बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश का असर अब गुण्डरदेही क्षेत्र की तांदुला नदी में साफ दिखाई देने लगा है। लगातार हुई बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पानी छोटे पुल तथा डेम के ऊपर से बहने लगा है। यह मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। तांदुला नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ना लगातार बारिश का प्रभाव माना जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक नगरवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इस प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। कई लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे है