डलमऊ: मटियारा गांव में लाठी डंडों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मंगलवार को समय लगभग 4:30 से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे पर लाठी डंडों से मारते हुए दिख रहे हैं। मारपीट क्यों हो रही है यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन वायरल वीडियो गदागंज थाना क्षेत्र के मटियारा गांव का बताया जा रहा है।